रायपुर

सुंदर नगर सफाई ठेकेदार पर जुर्माना
29-Jan-2024 7:49 PM
सुंदर नगर सफाई ठेकेदार पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। निगम के जोन क्रमांक 5 के सुन्दरनगर वार्ड की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण वार्ड पार्षद  मृत्युंजय दुबे ने जोन कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी के साथ  किया. सफाई व्यवस्था का अभाव मिलने पर पार्षद श्री मृत्युंजय दुबे ने वार्ड के अनुबंधित सफाई ठेकेदार महेश सोनी से उपस्थित कामगारों की गिनती करवाई।इस दौरान  निर्धारित 45 सफाई कामगारों के स्थान पर 33 ही उपस्थित एवं 12 सफाई कामगार कार्य पर अनुपस्थित मिले। इसे लेकर वार्ड पार्षद ने अप्रसन्नता व्यक्त की।  जोन कमिश्नर ने ठेकेदार महेश सोनी को  नोटिस जारी कर उन पर 10000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया है।


अन्य पोस्ट