रायपुर

हसदेव मुद्दा लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी पड़ेगा-प्रियंका
29-Jan-2024 7:48 PM
हसदेव मुद्दा लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी पड़ेगा-प्रियंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। दिल्ली के आप विधायक कुलदीप कुमार और छत्तीसगढ़ की प्रदेश सचिव और प्रवक्ता प्रियंका ने दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में हसदेव मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा संविधान के 5वीं अनुसूची का उल्लघंन करते हुए,हसदेव के जंगलों की कटाई और आदिवासी, किसानों पर लगातार बर्बरता दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रियंका ने कहा सरकार के वन्य जीव संस्थान की विशेषज्ञ की शोध रिपोर्ट में भी हसदेव के खनन को लेकर चेतावनी के बावजूद अडानी को मुनाफा देने के लिए जंगल की कटाई की जा रही है।

आदिवासी समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है,जंगल मे निवासरत देवी देवता, बूढ़ादेव जी के हसदेव के जंगल को काटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मोदी जी कहते थे जब तक आपका चौकीदार है, आपके जल जंगल और जमीन को कोई हाथ नहीं लगा सकता और सत्ता में आने के बाद सैकड़ों मशीनें लगा कर पेड़ कटाई शुरू कर दिया।

जिस जंगल के नाम पर मोदी जी ने आदिवासी समाज का वोट लिया आज उसे खत्म कर रही बीजेपी ।  प्रियंका ने कहा आंदोलनकारियों के साथ हो रही बर्बरता और कार्रवाई बीजेपी को लोकसभा चुनाव में भारी पड़ेगी।


अन्य पोस्ट