रायपुर

सीपीएल टी 20 प्रवीण, खुशबू अध्यक्ष मनोनीत
29-Jan-2024 7:48 PM
सीपीएल टी 20 प्रवीण, खुशबू अध्यक्ष मनोनीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सीपीएल टी 20 के सीजन-3 के लिए प्रवीण झा बिलासपुर को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट काउंसिल और वीर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन प्रवीण जैन ने बताया कि बैठक में काउंसिल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया, वहीं ष्टक्करु -ञ्ज20 महिला वर्ग के लिए सुश्री खुशबू जैन रायपुर को अध्यक्ष चुना गया साथ ही इसी वर्ष होने वाले छत्तीसगढ़ कप एकदिवसीय सीरीज के लिए सुमित सिंह भिलाई को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया है।

प्रवीण जैन ने आगे बतलाया कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पेशेवर क्रिकेट प्रतियोगिता फरवरी और मार्च माह में बिलासपुर के राजा रघुनाज स्टेडियम रायपुर के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और भिलाई के सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ आयोजित की जायेगी। प्रवीण जैन ने बतलाया कि जल्द ही संयोजकों, समन्वयकों एवं अन्य कमेटी की भी घोषणा की जायेगी।


अन्य पोस्ट