रायपुर
बगीचा बना कचरा मैदान...
29-Jan-2024 4:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यह डीकेएस अस्पताल के पीछे का ट्रेचिंग ग्राऊंड रूप ले चुका गार्डन है। कुछ वर्ष पहले यहां मरीजों, और परिजनों के बच्चों के खेल मनोरंजन के लिए झूला युक्त बगीचा बनाया गया था। सारे खेल के उपकरण चोरी चले गए, और बगीचा गंदगी कचरा भरा मैदान हो गया है। यह अस्पताल की ही जमीन है। शासन-प्रशासन चाहे तो इस मैदान में शेडनुमा विश्राम स्थल का निर्माण कर मरीज की देखरेख के लिए आए परिजनों की मदद कर सकता है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे