रायपुर

चर्च की संख्या को लेकर श्वेतपत्र जारी करे-शुक्ला
29-Jan-2024 4:45 PM
चर्च की संख्या को लेकर श्वेतपत्र जारी करे-शुक्ला

सुकमा के एसपी की चिट्ठी क्या याद नहीं - गुप्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सीएम विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चर्च की संख्या को लेकर सरकार श्वेतपत्र जारी करे । रमन सिंह और भूपेश बघेल के शासनकाल में बने चर्च का खुलासा हो जाएगा। शुक्ला ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में कोई चर्च नहीं बना है। आगामी लोस चुनाव के मद्देनजर भाजपा धर्मांतरण का मुद्दा उठा रही है।

भाजपा के प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सुकमा के एसपी का पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र याद नहीं है? जिले के एसपी ने दबाव, प्रलोभन से धर्मांतरण की जानकारी दी थी। गुप्ता ने कहा कि भाजपा धर्मांतरण को लेकर सख्त है। आदिवासी समाज के संस्कृति को बचाने हम सब को आगे होगा। आखिर इसी धर्मांतरण को लेकर ही भारत के दो टुकड़े हुए थे।


अन्य पोस्ट