रायपुर

आग ताप रहे लडक़े पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार
28-Jan-2024 4:30 PM
आग ताप रहे लडक़े पर हमला   करने वाले तीन गिरफ्तार

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जनवरी। ठंड से बचने आग ताप रहे लडक़े पर हमला करने वाले तीन लडक़ों को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

 पुलिस के मुताबिक 23 जनवरी को शाम 7 बजे शेख अयान उ (19)वर्ष  न्यु चंगोराभाठा, शीतला मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ आग ताप रहा था। तभी मोहल्ले के चेतन देवांगन, तोरन देवांगन के साथ नाबालिग बालक आए। और पुराने विवाद  को लेकर  शेख अयान से गाली गलौज की। उन लोगों ने  जान से मारने की नीयत से पास रखे चाकू से सिर, कंधे, गले, पेट, छाती एवं दाहिने जांघ में हमला किया ।

अयान  की रिपोर्ट पर 294,323,307,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया । तीनों हमलावर  कल पकड़े गए ।  इनसे पूछताछ  के आधार पर  दो बटनदार धारदार चाकू,  हीरो स्पलेण्डर बाइक सीजी 04 पीजी 1493  एक लकड़ी का बत्ता जप्त किया गया। तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट