रायपुर
गुढिय़ारी पार वालों का धमतरी पहुंचना हुआ आसान
28-Jan-2024 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जनवरी। रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढिय़ारी छोर पर बने रेलवे अंडर ब्रिज ( ब्रिज नं. 380 ) के एक्सप्रेस वे के एक अंडरब्रिज से आवाजाही शुरू हो गई है। अब गुढिय़ारी, कोटा, गोगांव इलाके के दो लाख से अधिक लोगों को फुंडहर होकर अभनपुर, धमतरी और माना एयरपोर्ट के लिए सीधा रास्ता उपलब्ध हो गया है।
यह कार्य 30 सितंबर से चल रहा था। जिसे 28 दिसंबर तक पूरा करना था। इसके चलते एक्सप्रेस वे की रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंच वाली लेन को 28 तक बंद रखने के आदेश हुए थे। लेकिन यह काम अब जाकर लगभग पूरा हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे