रायपुर

छींक के छींटें को लेकर जमकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
27-Jan-2024 3:14 PM
छींक के छींटें को लेकर जमकर मारपीट, जान से मारने की धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जनवरी। बाइक ड्राइव के दौरान आई छींक के छींटें को लेकर हुए विवाद पर जमकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया।

 राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक मौसम विभाग लालपुर के प्रमोद कुमार शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपनी बाइक जा रहा था। कालड़ा हास्पिटल के पास प्रमोद को छींक आ गई। इसके छींटें बगल के गुजर रहे   एक अन्य  बाइक सीजी 04- पीवी-5788 सवार दो  लडक़ों पर पड़े। इस पर दोनों लडक़ों ने प्रमोद से गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। प्रमोद की रिपोर्ट पर बाइक सवारों पर धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज कर लिया । इधर खम्हारडीह इलाके के रहेजा रेसीडेंसी निवासी आतिफ बावला,भाई अनस (21) और विरासत अपार्टमेंट निवासी संतोष जैन( 60) ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । शुक्रवार रात तेज गति से कार ड्राइव करने को लेकर हुए विवाद पर दोनो पक्षों ने गाली गलौज, हाथापाई और जान लेने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज कर लिया है।

तेलीबांधा इलाके के गंगानगर में शबनम पाटिल और काजल चौहान के बीच घर के सामने बंधे तार में कपड़े सूखाने को लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों के बीच में गाली गलौज, हाथ-मुक्का, डंडे से मारपीट हुई और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षोंकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करग लिया है।


अन्य पोस्ट