रायपुर
कास्मेटिक्स, इमिटेशन ज्वेलरी के दो कारोबारियों को डीआरआई ने घेरा
25-Jan-2024 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जनवरी। राजस्व महानिदेशालय (डीआरआई)की टीम में बंजारी रोड स्थित केटी कॉम्प्लेक्स में बीती रात करीब नौ बजे छापा मारा। यह पड़ताल पूरी रात चली। तीन वाहनों में पहुंचे अफसर कास्मेटिक्स और इमिटेशन ज्वेलरी के दो कारोबारियों
संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में दबिश दी। दोनों ही थोक कारोबारी है और सारा कारोबार बिना रसीद, बिल्टी के कच्चे में ही करते हैं। सारी रात पड़ताल के बाद डीआरआई अफसर लेनदेन के कच्चे कागजात, कंप्यूटर साफ्टवेयर सीज कर तडक़े रवाना हुए। इनकी छानबीन कर दोनों कारोबारियों के द्वारा की गई कर चोरी और उस पर पेनाल्टी वसूला जाएगा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे