रायपुर
दलदल सिवनी में कल से त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव
24-Jan-2024 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जनवरी। दलदल सिवनी में महावीर कीड़ा समिति के तत्वावधान में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव कल 25 जनवरी से आयोजित है। महावीर क्रीडा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विजय पटेल ने बताया कि पहले दिन शालेय खेलकूद एवं रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 26 जनवरी को राज्य स्तरीय पुरुष / महिला कबड्डी प्रतियोगिता, 27 जनवरी को भव्य मेला एवं रात्रि 10 बजे से सुनील सोनी स्टार नाईट का आयोजन होगा। यह आयोजन का 75 वां वर्ष है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श् विजय शर्मा (उपमुख्यमंत्री) तथा सांसद सुनील सोनी एवं मोतीलाल साहू ग्रामीण विधायक रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे