रायपुर
भूपेश ने सरेंडर किया, जमानत मिली
23-Jan-2024 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नोएडा/रायपुर, 23 जनवरी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दो साल पुराने कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन प्रकरण पर नोएडा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।
बताया गया कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इसके बाद चार्ज शीट भी दाखिल की गई थी।
भूपेश बघेल ने मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए, और सरेंडर अर्जी दाखिल की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूर्व सीएम को जमानत दे दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे