रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी में आयोजित मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
इसी प्रकार डिप्टी सीएम अरूण साव बिलासपुर और विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आजाक मंत्री रामविचार नेताम, बीआर जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एमसीबी जिले में ध्वजारोहण करेंगे।
विस्तृत मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बीबीबी जिले में, सांसद गुहा राम अजगले सक्ती, सांसद विजय बघेल बालोद, सांसद मोहन मण्डावी कांकेर, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पाण्डेय, केसीजी जिले में, सांसद चुन्नी लाल साहू गरियाबंद, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले तथा विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे।
इसी तरह विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सूरजपुर, विधायक भईया लाल राजवाड़े कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर, विधायक श्रीमती गोमती साय जशपुर, विधायक श्रीमती लता उसेंडी कोण्डागांव, विधायक श्री विक्रम उसेंडी बीजापुर, विधायक श्रीमती भावना बोहरा कबीरधाम, विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा, विधायक चैतराम अटामी दंतेवाड़ा, विधायक प्रवीण कुमार मरपची जीपीएम जिले में और विधायक आशाराम नेताम एमएमसी जिले में ध्वजारोहण करेंगे।