रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। रेप पीडि़ता युवती को शादी से इंकार कर जहर देकर मारने वाले युवक को जेल भेज दिया गया है। वह शादी का वादा कर दुष्कर्म करता रहा।
कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा लिखित पीडि़ता का मृत्यु पर कथन में इस घटना का खुलासा हुआ । पीडि़ता ने अपने मृत्यु पूर्व कथन में बताया कि आरोपी राहुल संगोडे से 2 वर्षों से प्रेम संबंध था। राहुल पीडि़ता को शादी का प्रलोभन देकर मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार लाया था। इसी दौरान राहुल ने पीडि़ता के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। बीती 3 जनवरी को राहुल ने पीडि़ता से शादी की बात करने के लिए साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर बुलाया था । इसी बीच दोनों में वाद-विवाद होने से पीडि़ता ने अपने मृत्यु पूर्व कथन में बताया कि राहुल ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पीने को दिया। बाद पीडि़ता वहां से अपने घर चली गई। घर पर उसकी तबीयत खराब होने पर जगन्नाथ अस्पताल महादेव घाट रोड रायपुर में भर्ती थी। जहां 9 जनवरी को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । पीडि़ता का पंचनामा/ गवाह एवं मर्ग कार्यवाही कर जांच के उपरांत आरोपी राहुल संगोडे के विरुद्ध अपराध धारा 376 (2) ढ,506,328 भादवी व जोडऩे धारा 302 भादवि का अपराध सबूत पाए जाने पर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया। उस दिन से ही राहुल संगोडे उम्र 20 वर्ष निवासी सारथी चौक लाखे नगर फरार था । वह 22 जनवरी को सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। इस सूचना पर न्यायालय पहुंचे पुलिस वालों ने राहुल को एक दिन की पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की। इसमें उसने अपराध स्वीकार किया। और उसे आज 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया ।