रायपुर
उदघाटन गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई करेंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जनवरी। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन च्च्कासरगोड, केरल में 28,29,30 जनवरी कोज्ज् आयोजित है। इसमें देश भर से 22 राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से 45 प्रतिनिधि भाग लेने 26 जनवरी को प्रात: रवाना होंगे। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया है कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उदघाटन गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई करेंगे ।
छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति द्रोपदी यादव, राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी,बस्तर सम्भागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी, बिलासपुर से श्रीमती कुन्ती राणा,कांकेर से ओ पी भट्ट, रायपुर से पं. रामगोपाल बोहरे, जांजगीर से अवधराम धृत्तलहरे, बालोद से डी आर गजेन्द्र आदि करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश के अध्यक्षता और मार्गदर्शन आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर पेंशनर प्रतिनिधि एकत्रित होकर पेंशनरों की दशा और दिशा पर चिन्तन करेंगे और केन्द्र और राज्य सरकारों को प्रस्तुत करने प्रस्ताव पारित करेंगे। नामदेव ने आगे बताया है कि सम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य पुर्नगठन अधिनियम 2000 के धारा 49(6) को विलोपित करने पर विशेष चर्चा होगी। इसके अलावा आयकर से पूरी छूट,रेल व बस यात्रा किराया में कन्सेशन, 80 के स्थान पर 65 वर्ष की आयु में पेंशन राशि में अतिरिक्त वृद्धि, केशलेश चिकित्सा, पेंशनर की मृत्यु पर परिजनों को एग्रेशिया राशि, केन्द्र के समान सभी राज्यों में मेडिकल भत्ता सहित अन्य पेंशनर हितैषी मामलों पर चर्चा कर निर्णय लेकर प्रस्ताव पारित करेंगे।