रायपुर

सरयूपारीण ब्राम्हण सभा भवन में 501 दीप जले,हुआ सुंदरकांड पाठ
22-Jan-2024 8:22 PM
सरयूपारीण ब्राम्हण सभा भवन में 501 दीप जले,हुआ सुंदरकांड पाठ

रायपुर, 22 जनवरी। मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के अयोध्या में मन्दिर प्राणप्रतिष्ठा केअवसर पर सरयूपारीण ब्राम्हण सभा रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा 501 दीप जलाकर सुंदरकांड का पाठ कर उत्सव मनाया गया।

सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के संजयनगर रिंगरोड स्थित भवन में स्थापित सन्त तुलसीदास जी की प्रतिमा में उपस्थित समाज के लोगों के द्वारा माल्यार्पण के साथ सस्वर रामायणजी का पाठ प्रारम्भ किया गया।

भजन मंडली के द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ ऊपरान्त 501 दीप जलाकर आरती पूजन किया गया।भवन को भी रंगबिरंगी लाइट फूलमालाओं से सजाया गया।
इस अवसर पर डॉ सुरेश शुक्ला अध्यक्ष सरयूपारीण ब्राम्हण सभा के साथ सर्व श्री कल्याण प्रसाद पांडे,राममूरत तिवारी मित्रेश दुबे,डी एस परोहा,  आर एल द्विवेदी,  शिव मूरत तिवारी, शम्भू प्रसाद पान्डेय राजेन्द्र शर्मा, विजय धर दीवान, मथुरा प्रसाद तिवारी, राजेश त्रिपाठी, श्रीदेवी प्रसाद तिवारी, रामहृदय तिवारी,  जानकी शर्मा,  संजय , संसकृति लाल शुक्ला,  आशुतोष शूक्ला, संगम लाल त्रिपाठी,  विकास मिश्रा,  लवकुश शुक्ला,  बृसनेन्द मिश्रा,  उमेश मिश्रा,  अभिसेक तिवारी, अरुण कुमार तिवारी, इन्द्र नारायण त्रिपाठी आदि अनेक विप्रजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट