रायपुर

ट्रिपल तलाक: स्वयं पैरवी कर पति ससुर को जेल भिजवाया
22-Jan-2024 5:02 PM
ट्रिपल तलाक: स्वयं  पैरवी कर पति ससुर  को जेल भिजवाया

रायपुर, 22 जनवरी। ट्रिपल तलाक मामले में पति और ससुर को जेल भेजने पीडि़ता ने  स्वयं पैरवी की। पीडि़ता की शादी तीन वर्ष पूर्व 2021 में हुई थी। ट्रिपल तलाक के आरोप में गिरफ्तार हैदराबाद निवासी सॉफ्टवेयर इंजिनियर आदिल भोजानी और उसके पिता अमीन भोजानी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई । जेएमएफसी  अंजू वैष्णव सी कोर्ट ने आरोपियो को जेल भेजा।आरोपी पक्ष से वकील फैसल रिजवी ने पैरवी की थी। और पीडिता ने खुद कोर्ट में की पैरवी।रायपुर के महिला थाना में दहेज प्रताडऩा, छेड़छाड़ और 4 मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है। 
 


अन्य पोस्ट