रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। असम में राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। बघेल ने ट्वीट किया क् आज असम के लिए निकल रहा हूं।हिमंता बिस्वा शर्मा एक डरपोक प्राणी है,इसका अनुभव मैंने असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करते हुए ही कर लिया था। आगे पूर्व सीएम ने लिखा, च्च्भारत जोड़ो न्याय यात्राज्ज् पर हमला और राहुल गांधी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश उसकी हताशा और डर को दर्शाता है।
आज मैं असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंच रहा हूं। कल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होऊंगा। मंदिर जाने से रोकना? समझ क्या रखा है? अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या?
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि असम में भाजपा का यह अलौकतांत्रिक चरित्र सामने आया है। राहुल की यात्रा से भाजपा डर गई है। इसलिए हमले करवा रही है। हेमंत विश्वा सरमा लगातार यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के विरोध में पीसीसी ने आज शाम पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में मौन प्रदर्शन की घोषणा की है। पार्टी ने पहले असम के सीएम का पुतला दहन करने की घोषणा की थी। जिसे बदला गया।