रायपुर
एयरपोर्ट रोड अब श्री राम मंदिर मार्ग
22-Jan-2024 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। तेलीबांधा मोड़ से एयरपोर्ट जाने वाले वीआईपी रोड का नाम एक बार फिर बदल गया है। इसे अब श्री राम मंदिर मार्ग का नाम दिया गया है।
इस आशय का भगवा संकेतक बोर्ड भी लगा दिया गया है । हालांकि इसे विधिवत रूप से नगर निगम की एमआईसी सामान्य सभा में पारित कराना होगा। जहां इससे पहले कांग्रेस शासन काल में इसका नाम राजीव गांधी मार्ग किया जा चुका है। यह नाम जी-20 सम्मेलन के समय किया गया था। अब पुन: नाम परिवर्तन को लेकर निकट भविष्य में निगम में जमकर राजनीति देखने को मिलेगी ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे