रायपुर
महामाया मंदिर में आरती, जैन मंदिर में शांति धारा
22-Jan-2024 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जनवरी। जब पूरा देश अयोध्या के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में तल्लीन थे, तब प्रदेश के सभी मंदिरों में पूजा पाठ जारी था। महामाया मंदिर न्यास समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी एवं न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि इस समय पुरानी बस्ती रायपुर राजधानी स्थित महामाया माता मंदिर में श्री रामलला का आरती भजन भोग प्रसादी वितरित किया गया। कार्यक्रम में न्यास समिति के अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा अधिवक्ता, व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद पाठक, कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल, न्यासीगण उपेंद्र शुक्ला, सूरज कुमार फुटान, कुंज लाल यदु आदि शामिल थे। आरती पूजन मंदिर के आचार्य पं श्रीकांत पांडेय, मनोज कुमार शुक्ला, लक्ष्मीकांत पांडेय आदि आचार्य द्वारा कराया गया। संध्या भजन कीर्तन 2200 ज्योति प्रज्वलित किए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे