रायपुर

सिंध-पाक से आयेंगी कीर्तनकार बीबी महिमा
21-Jan-2024 4:32 PM
सिंध-पाक से आयेंगी कीर्तनकार बीबी महिमा

रायपुर, 21 जनवरी। समूह संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तेलीबांधा रायपुर के तत्वावधान में श्रीगुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 21 व 22 जनवरी को शाम 7 से 9 बजे विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। इसमें विश्वविख्यात कंधकोट सिंध-पाकिस्तान की रागी कीर्तनकार बीबी महिमा कौर का किर्तन कार्यक्रम रखा गया है। विश्व प्रसिद्ध कीर्तनकारी बीबी महिमा कौर सिंधी एवं हिन्दी दोनों ही भाषाओं में गुरुवाणी कीर्तन की रसधार से साध संगत को निहाल करेंगी। गुरुद्वारा धन धन बुड्ढा बाबा साहिब तेलीबांधा में आयोजित इस कीर्तन दरबार में दो दिन कीर्तनी दरबार के साथ गुरु का लंगर भी लगाया जाएगा। इसमें सभी समाज  के धर्मावलंबियों को आमंत्रित किया गया है। कीर्तनकार महिमा  कौर उल्हासनगर नगर  में चार दिनों के कीर्तन दरबार की प्रस्तुति के बाद यहां रायपुर आ  रही  हैं। वे यहां गुरुग्रंथ साहिब आधारित गुरुवाणी पर कीर्तन-सत्संग करेंगी।
 


अन्य पोस्ट