रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी। मंदिर हसौद इलाके में एक शख्स से लाखों रूपए की ठगी हो गई। अज्ञात टेलिग्राम यूजर ने कमीशन का झांसा देकर अपने खाता में 16 लाख रूपए जमा कराकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक छेरीखेड़ी निवासी देवेश साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 जनवरी को वह अपने मोबाइल पर सर्चिंग कर रहा था। इस दौरान उसके टेलिग्राम आईडी पर सोथिबिस अर्निंग का एक विज्ञापन देखा और जानकारी लेने के लिए दिए गए आईडी लिंक पर क्लिक किया। जिसके बाद इंटरनेश्रल सोथिबिस अर्निंग एक के टेलिग्राम यूजर का मेसेज आया था। जिसमें उसने अपना नाम अंजना चित्रा बताया और खुद को टेलिग्राम में अर्निंग गु्रप का एडमिन होना बताया। और कम्पनी में काम करने पर अच्छी कमाई करने और कमीशन देने की बात कही। देवेश उसके झांसा में आ गया। और उसके द्वारा पूछी गई जानकारी और बताए खाता में यूपीआई और आटीजीएस के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर दिया। शुरूआत में कमीशन देकर और पैसों की मांग करने लगा। जिसपर देवेश ने भरोसा कर पैसा जमा कर दिए। जिसके बाद उसका कमीशन आना बंद हो गया। और जानकारी लेने टेलिग्राम गु्रप में पूछे जाने पर भी कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर ठगी होने के शक में देवेश ने इस बात की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी एडमिन के खिलाफ 420, 34 का अपराध दर्ज कर बताए गए आईडी और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।