रायपुर

इन विश्वविद्यालयों को यूजीसी का अनुदान हो सकता है बंद
21-Jan-2024 2:19 PM
इन विश्वविद्यालयों को यूजीसी  का अनुदान हो सकता है बंद

लोकपाल नियुक्त नहीं करनेवाले विवि डिफॉल्टर घोषित होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी।
यूजीसी ने देशभर के 421 विवि को डिफॉल्टर घोषित किया है । इनमें छत्तीसगढ़ के भी विश्वविद्यालय शामिल है।
यूजीसी ने सभी विवि को 31 दिसंबर 23 तक लोकपाल नियुक्त करने तथा इससे संबंधित यूजीसी परिनियम को हर हाल में विवि में लागू करने का निर्देश दिया था. लेकिन देश प्रदेश के इन  विवि ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इन्हें डिफॉल्टर घोषित किया गया है । हम विवि कि छवि को देखते हुए उनके नाम प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। हालांकि यह त्रुटि विवि कि नहीं उच्च शिक्षा विभाग की है। 

यूजीसी और एचआरडी (उच्च शिक्षा विभाग) के आदेश को मात्र विवि को अग्रेषित करना था लेकिन यह आदेश मंत्रालय और आयुक्त कार्यालय के बीच उलझ कर रह गया। इस संबंध में बताया गया है कि यह पत्र छत्तीसगढ़ शासन को भी आया था। तत्कालीन एसीएस ने मप्र समेत अन्य राज्यों की स्थिति पता करने की टीप लिख कर नीचे मातहतों को भेज दिया। जो आगे नहीं बढ़ पाया। यानी एक भी विवि में लोकपाल नियुक्त नहीं हो पाया। 

बहरहाल छत्तीसगढ़ समेत ऐसे सभी राज्यों को यूजीसी ने एक और मौका दिया।  सचिव प्रो मनीष जोशी को अनुसार इसके तहत जो विवि अब तक लोकपाल नियुक्त नहीं किये हैं. वे यथाशीघ्र नियुक्त कर पूरा विवरण यूजीसी को ई-मेल पर भेजने का निर्देश दिया गया है. अगर किसी विवि ने लोकपाल नियुक्त कर लिया है, इसके बावजूद उनका नाम इस सूची में है, तो वे भी ई-मेल द्वारा इसकी जानकारी दे सकते हैं. सरकारी विवि ई-मेल  पर जानकारी दे सकते हैं. जबकि निजी विवि ई-मेल पर जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं. सचिव ने सभी विवि को लोकपाल नियुक्ति सहित छात्र शिकायत निवारण विनियम-2023 के तहत शिकायत निवारण समिति की जानकारी अपनी-अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर सकतेजानकारी अपनी-अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. सचिव ने आम लोगों से भी अपील की है कि जिन विवि ने इसका पालन नहीं किया है, वे यूजीसी के इसकी जानकारी दे सकते हैं. सचिव ने कहा है कि विवि द्वारा निर्देश का पालन नहीं करने पर आयोग उनका अनुदान रोकने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करेगा।

राज्य में यह काम अधिष्ठाता छात्र कल्याण देखते रहे हैं। जो हर विवि में नियुक्त हैं।

छत्तीसगढ़ के ये विवि
महेन्द्र कर्मा बस्तर विवि, रविवि रायपुर, अटल बिहारी वाजपेयी बिलासपुर विवि, हेमचंद यादव विवि दुर्ग, नंदकुमार पटेल विवि रायगढ़, गाहिरा गुरु विवि सरगुजा, आयूष विवि तकनीकि विवि, उद्यानिकी विवि, कामधेनु विवि, संगीत विवि खैरागढ़, सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि बिलासपुर, ठाकरे पत्रकारिता विवि रायपुर के साथ-साथ डेढ़ निजी विवि भी हैं। 


अन्य पोस्ट