रायपुर

राम की तरह मर्यादा, आदर्श को जीवंत करने की जरूरत
21-Jan-2024 2:18 PM
राम की तरह मर्यादा, आदर्श को जीवंत करने की जरूरत

हनुमत चरित्र पर पहले डी लिट, मानस में पीएचडी डॉ. व्यास

टिकेश यादव

रायपुर, 21 जनवरी। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारे सनातनी राम मय हैं। देश भर में मर्यादा पुरूषोत्तम राम, माता सीता, अंजनी पुत्र हनुमान और अहंकारी रावण से जुड़े स्थलों, किंवदंतियों की चर्चा  है । श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी ऐसे कई दृष्टांत है। प्रदेश ,देश के इन्हीं दृष्टांतों को शोध रूप देकर बूढ़ापारा के प्रोफेसर डॉ रविशंकर व्यास, देश के ऐसे पहले जिन्होंने हनुमत चरित्र पर डीलिट और रामचरितमानस पर पीएचडी की।

अपने शोध के विषय में चर्चा करते हुए डॉक्टर व्यास ने कहा कि 5 वर्षों की अथक परिश्रम के बाद राम और हनुमान के चरित्र को जाना उन्होंने इसके  लिए वैदिक काल से लेकर आदतन 18 कालों में उपलब्ध सैकड़ो धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन किया।  भारत का भ्रमण कर श्री राम और हनुमान के चरित्र को खोजा । 

उन्होंने कहा कि कलयुग में मानव जीवन का उद्धार रामचरितमानस से ही संभव है। और हनुमान जी कलयुग में प्रत्यक्ष है। हनुमान जी का श्री राम के प्रति आगाद प्रेम और भक्ति, भक्त और भगवान की बीच सेतु की तरह है जहां राम कथा होती है वहां हनुमान जी होते हैं।

पूर्व काल में वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामचरितमानस की भाषा में भिन्नता के कारण आम जनों पर उसका प्रभाव काम रहा जिसका तुलसीदास जी ने अनुवादक अनुसरण कर उसे जन सामान्य तक पहुंचा।

श्री व्यास ने रामायण के सीता हरण और अशोक वाटिका में रावण के संवाद प्रसंग के माध्यम से कहा कि जिन घर बैठो बैठी गिरा और जल बीच सम कहियत भिन्न-भिन्न बं दो सीताराम पर जिन्हें प्रिया सींच जब रावण अशोक वाटिका में सीता मैया के पास जाते हैं तब माता सीता एक घास के तिनके का आड़ लेकर बैठ जाती है।

और जब रावण वहां से जाने लगता है तब रावण के शुभचिंतक कहते हैं कि महाराज आप सीता जी से मिलने गए और उन्होंने ने आपकी ओर देखा भी नहीं आप रावण बनकर जाते हैं राम बनकर जाइए तो सीता आपसे मिलेगी। इस पर रावण ने कहा कि अरे मूर्ख अगर मैं राम बन जाऊं तो मुझे सीता का मोह नहीं रहेगा। अर्थात जिसे राम मिल गए उसे सब कुछ मिल गया।

किसी व्यक्ति के अंदर राम और रावण दोनों होते है। बस मनुष्य को अपने अंदर मर्यादा और आदर्श को जीवंत करने की आवश्यकता है।वे  बताते हैं कि राम कण कण में बसे है। राम से ही जीवन का आरंभ और अंत है। 

व्यास जी का जन्म 16 फरवरी 1944 में हुआ। वे छत्तीसगढ़ महाविधालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष रह चुके है।  इस बीच उन्होंने शिक्षक होते हुए अपने जीवन राम, और अघ्यात्म को समर्पित किया। जिन्होंने बचपन में देश का आजाद होते हुए देखा। 1990 में उन्हें हनुमान चरित पर डी लिट की उपाधि मिली। श्री राम चरित के पुरुष पात्र में एमए राजनीति , इतिहास, हिंदी में पी एच डी की । आकाशवाणी मान्य मानस गान से प्रदेश वासियों को रामचरितमानस से जोड़ा रखा।

डॉ व्यास को 2010 में सर्वोच्च संगीत चक्रधर सम्मान , सारस्वत सम्मान और 2012 में  पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान से नवाजा गया।डॉ व्यास आकाशवाणी के रायपुर केंद्र से संबंध सुगम संगीत की श्रवण समिति के भी मनोनीत सदस्य रहे।
 


अन्य पोस्ट