रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। डीडी नगर पुलिस ने रायपुरा बीएसयूपी कालोनी निवासी एक अधेड़ को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वह यह कट्टा कमर में दबाकर घूम रहा था।
मुखबीर की सूचना पर आरडीए कालोनी, इन्द्रप्रस्थ गार्डन के पास व्यक्ति जो हल्के नीले रंग का फुल शर्ट पहना है जो अपने कमर में एक देशी कट्टा छुपाकर घूम रहा है मौके पर पहुंचे पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ करने पर अपना नाम रामनाथ सेन उम्र 58 वर्ष साकिन इन्द्रप्रस्थ बीएसयूपी कालोनी रायपुरा, मकान नंबर 04, ब्लाक नंबर 04 थाना डीडी नगर रायपुर बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उस व्यकित के कमर में एक लोहे का देशी कट्टा एवं पेंट की जेब में एक नग जिंदा कारतूस रखे मिला। आरोपी रामनाथ सेन के कब्जे से एक लोहे का देशी कट्टा एवं एक नग जिंदा कारतूस को जप्त किया गया। आरोपी के पास कटटा के संबंध में कोई दस्तावेज नही होने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।