रायपुर
काम की तलाश में आई महिला के भरोसे घर छोड़, आलमारी साफ कर गई
20-Jan-2024 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 जनवरी। काम की तलाश में आई महिला के भरोसे घर छोड़ गए और महिला ने आलमारी साफ कर दिया।
श्यामनगर तेलीबांधा निवासी सूरज नेभानी( 33) ने शुक्रवार को थाने में घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया । पुलिस के मुताबिक रीमा नाम की यह महिला जिसे सूरज ने अग्यात बताया है । कल दोपहर उसके घर काम की तलाश में आई थी। सूरज ने काम बताकर बाजार चले गए। उनकी गैरहाजिरी में आलमारी से तीन लाख के जेवर ले भागी। बाजार से लौटने पर सूरज को चोरी का पता चला। और उसने रात थाने में धारा 457,380 नकबजनी की रिपोर्ट दर्ज कराया।
इधर बुधवार शाम अवंति विहार स्थित विद्या प्लाजा की पार्किंग से विनोबा नगर निवासी तनु तांडी की बाइक सीजी 04 एमयू 4371 पार हो गई। तनु ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे