रायपुर

कोयले से गैस, तेल की तलाश में छत्तीसगढ़
20-Jan-2024 2:40 PM
कोयले से गैस, तेल की तलाश में छत्तीसगढ़

डीएमएफ की राशि का उपयोग खनन प्रभावितों जरूरतों को पूरा करने में हो-सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी।
मुख्यमंत्री और खनिज प्रभारी श्री विष्णु देव साय ने विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जशपुर में सोने (स्वर्ण) का स्त्रोत तलाशने के निर्देश दिए है। उनका कहना था कि जिले में सोनझरिया वर्ग के लोग वर्षों से नदी के पानी में से सोना निकालते हैं आखिर यह आता कहां से है, इसका मूल पता करें । इसी तरह से सीएम मे रेत से ग्रामीणों को फायदा पहुंचाने वाली नीति बनाने कहा। रेत की चोरी हर हाल में रोकी जाए।

शुक्रवार को हुई बैठक में विभाग के अधिकारियों ने 23 वर्षों में खनिज राजस्व 420 करोड़ से बढक़र 13 हजार करोड़ पहुंचाने में किए कार्यों की जानकारी दी । उन्हें बताया गया कि अब विभाग चूना पत्थर, आयरन ओर, बाक्साइट से निकलकर प्रदेश के भूगर्भ में से  सामरिक महत्व के खनिज आरई,सीबीएम ,निकल, ग्लूकोनाइट खोज रहा है। इनमें  से  आरई राजनांदगांव,महासमुन्द में होने के संकेत हैं ।  

कहा है कि डीएमएफ की राशि का उपयोग खनन प्रभावितों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में यह राशि प्राथमिकता के साथ खर्च होनी चाहिए। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव  पी.दयानंद और डॉ बसवराजू एस., अपर संचालक डी.महेश बाबू, संयुक्त संचालक अनुराग दीवान  उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने बहुमूल्य खनिज जैसे सोना और हीरे के भंडारण, लिथियम, यूरेनियम, ग्रेफाइट तथा कोल बेड मीथेन आदि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने खनिजों की उपलब्धता का आकलन करने और उत्खनन की प्रक्रिया में विभागीय भूमिका पर भी चर्चा की। श्री साय ने कहा कि रेयर अर्थ एलिमेंट के प्रदेश में भंडारण भी उपलब्ध है, इनके उत्खनन की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं जाएं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मात्रा में उपलब्ध खनिज कोयले के भंडारण और इसकी आपूर्ति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।  साथ ही उन्होंने  प्रदेश में उपलब्ध गौण खनिजों के उत्खनन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को द्ग मौजूद रहे।

हीरा खदानॉ, खनन का मामला फिर उठा
बैठक मेें देवभोग हीरा खदान और  खनन को लेकर सीएम को अद्यतन स्थिति बताई गई। उन्हें बताया गया कि यह मामला 25 वर्षों से हाईकोर्ट में अटका पड़ा है। अर्जेंट हियरिंग पर  डबल बेंच की सुनवाई हो गई। सीएम से कहा गया कि जल्द निर्णय करा लिया जाए तो छत्तीसगढ़ डायमंड माइनिंग में अग्रणी हो सकता है।

सीबीएम की तलाश के लिए सर्वे एप्लीकेशन लगे हैं
विभागीय सूत्रों ने बताया कि  प्रदेश के कोयला खदानों से गैस और तेल निकाला जा सकता है । इसे कोल बेड मीथेन (सीबीएम) कहा जाता है । यह दो कोल चट्टानों के बीच गैस और तेल रूप में रहता है। बलरामपुर, कोरिया जिले की खदानों मेम इसके मिलने की पुष्टि हुई है। इसे पाइप के जरिए निकाला जा सकता है ।इसके भंडारण और दोहन सर्वे के लिए देश की 3-4 कंपनियों के एप्लीकेशन लगे हैं ।
 


अन्य पोस्ट