रायपुर

मेकाहारा परिसर, घर के बाहर से दो बाइक चोरी
19-Jan-2024 7:40 PM
मेकाहारा परिसर, घर के बाहर से दो बाइक चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जनवरी। मेकाहारा अस्पताल पार्किंग से परिजन के इलाज के लिए आए शख्स की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर बाइक का लॉक खोल चोरी कर ले गया। इधर बड़ा अशोक नगर में 15 दिन पहले घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर 17 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज किया है।

 अर्जुन साहू ने पुलिस को बताया कि वह बड़ा अशोक नगर में रहता है। जहां 15 दिन पहने उसके घर के बाहर रखी स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। इसकी शिकायत अर्जुन ने थाना में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। मौदहापारा इलाके में भी गुरूवार को मेकाहारा अस्पताल की पार्किंग से मरीज के परिजन की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर परिसर में खड़ी बाइक का लॉक खोल उसे चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

 


अन्य पोस्ट