रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में आधे दिन. यानी दोपहर 2.30 बजे तक का शासकीय अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के बाद जीएडी ने आज आदेश जारी कर दिया है। हाफ डे नहीं फुल जे विशेष अवकाश होना चाहिए।
इधर कर्मचारी नेता विजय झा ने कहा कि पूरे देश मे दिपावली, होली, ईद व क्रिसमस डे, गुरु गोविंद साहब जन्म दिवस, गुरू घासीदास जयंती जीवन में अनेकों बार मनायें जाएंगे। लेकिन अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को देश के नागरिकों के जीवन में पहली बार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में आयोजित इस भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालय, में एक दिवसीय विशेष अवकाश घोषित करने का मांग किया गया था।
इधर कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि आधे दिन की अवकाश से प्रात: कालीन ढाई बजे तक अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होंगे। जहां शासकीय कर्मचारियों का जाना वर्तमान में असंभव है। किंतु छत्तीसगढ़ राज्य के सभी मंदिरों में संध्या भजन कीर्तन, दीप प्रज्वलित करना, भोग भंडारा आदि होगा। जिसमें आम नागरिक व शासकीय कर्मचारी परिवार सहित शामिल होना चाहेंगे। ऐसी स्थिति में आधे दिवस का अवकाश अपर्याप्त है। श्री झा ने पुनर्विचार कर आज ही एक दिवस का विशेष अवकाश पूर्ण दिवस के लिए घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की है।