रायपुर

पैलौटी कॉलेज में एनसीसी शस्त्र प्रशिक्षण
19-Jan-2024 7:36 PM
पैलौटी कॉलेज में एनसीसी शस्त्र प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जनवरी। सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज में एनसीसी कैडेट को वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया ।

एनसीसी अधिकारी मेजर डॉक्टर कुलदीप दुबे एवं सेकंड ऑफिसर राजीव वर्मा ने बताया की हृष्टष्ट  ्र,क्च,ष्ट  प्रमाण पत्रों के  परीक्षा के लिए शस्त्र प्रशिक्षण मैप रीडिंग फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट ड्रिल सोशल सर्विस आदि विषयों पर विशेष तौर से तैयारी की आवश्यकता होती है, उसे ही ध्यान में रखकर 27 एनसीसी बटालियन रायपुर के सभी स्कूल एवं कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को परीक्षा पूर्व शास्त्र प्रशिक्षण की विशेष कक्षा का आयोजन किया गया । इस ट्रेनिंग सेशन में 12 स्कूल-कॉलेजों के 380 कैडेट प्रशिक्षण में शामिल हुए । प्रशिक्षण में हथियार खोलना, जोडऩा, हथियार की साफ-सफाई मैगजीन भरना, निशाना लगाना फायरिंग पोजीशन, की जानकारी दी गई प्रशिक्षण कार्यक्रम में मेजर डॉ. कुलदीप दुबे, लेफ्टिनेंट रवि कुमार बंजारे  , सेकंड ऑफिसर राजीव वर्मा थर्ड ऑफिसर खूबचंद वर्मा, लेफ्टिनेंट प्रकाश राय सहित 27 छग  एनसीसी बटालियन के सूबेदार जगदीश सिंह नायक, सूबेदार नरोत्तम , समीर थापा हवलदार परविंदर सिंह और राजेश कुमार ने प्रशिक्षण संचालित किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में शारीरिक शिक्षा विभाग के मुकेश कुमार सिन्हा , दुर्गाशीष मिश्रा, आलोक चौरसिया ,सौरभ पौराणिक का सहयोग प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट