रायपुर

तालाब को पाटकर गार्डन बनाने की मांग
19-Jan-2024 3:44 PM
तालाब को पाटकर  गार्डन बनाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 19 जनवरी। नगर पंचायत अभनपुर बस्ती में वार्ड क्रमांक 2 में लगभग तीन एकड़ में फैला डाबरी जो पूर्णता जलकुंभी से ढका हुआ है। साथ ही पूरी तरह गंदा पानी भरा हुआ है।

जिसमें निस्तारी नहीं होती है, इस तालाब में नालियों का गंदा पानी आकर जमा होता है, जिससे डाबरी पूरी तरह प्रदूषित हो गया, जिसमें से बदबू आ रही है, मच्छर पनप रहे हैं बीमारी फैलने की आशंका बनी है।

अभनपुर बस्ती निवासी सत्यनारायण सिन्हा, विजय सिन्हा, खुशवंत सिन्हा, नकुल साहू ,जितेंद्र सिंह, चित्रलेखा साहू सहित आदि रहवासियों ने बताया कि तालाब के गंदा पानी से बदबू आ रही है, मच्छर पनप रहे हैं, सांप बिच्छू का डर बना रहता है, जिससे हम रहवासी परेशान है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में इस संबंध में आवेदन भी दिया गया है। अभनपुर नगर पंचायत में गार्डन का अभाव है, इन्होंने मांग की है कि इस  तालाब को पाट कर सुंदर गार्डन का निर्माण किया जाए, जिससे यहां के रहवासी को इस तालाब की बदबू से मुक्ति मिले।


अन्य पोस्ट