रायपुर
दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में शांति विधान 22 को
19-Jan-2024 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में 16 वे तीर्थंकर श्री शांति नाथ भगवान का रजत कलशों से अभिषेक किया गया।
आज की शांति धारा नीरज कुमार जैन और इसका वचन सुरेश मोदी ने किया। तत्पश्चात आरती पूजन कर अंत में विसर्जन पाठ किया गया।आज विशेष रूप से श्रेयश जैन प्रवीण जैन किशोर जैन, बंटी जैन,सुजीत जैन, समित जैन, प्रणीत जैन एवं महिलाएं उपस्थित थीं। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं सम्पूर्ण विश्व में शांति सद्भावना समृद्धि बने रहे इस हेतु मूल नायक आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष शांति विधान का आयोजन सुबह 8 बजे से किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे