रायपुर

दूसरे सप्ताह ठंड ने दी फिर से दस्तक
19-Jan-2024 2:58 PM
दूसरे सप्ताह ठंड ने दी फिर से दस्तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी।
द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदला है। जनवरी के दूसरे सप्ताह से एक बार फिर से ठंड का असर देखने को मिला है। वहीं रायगढ़, बलौदाबाजार और जशपुर में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी रहा। सुबह कई जगहों पर कोहरे की चादर रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहें। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं राजधानीवासियों को फिर से ठंड का अहसाश होने लगा। लोग आलमारी में रखे स्वेटर जेकेट फिर से निकलने लगे हैं। 19 जनवरी को प्रदेश के कोरिया में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, सरगुजा 9,2 और बलरामपुर में 12,4 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानी के अनुसार शुष्क हवाओं से मौसम में तेजी से परिवर्तन देखने को मिला है। दक्षिण उंदरूनी कर्नाटक से मध्य छत्तीसगढ़ तक हवा के कम दबाव के संकेत मिल रहे हैं। उसके आनुसार छत्तीसगढ़ में ठंड की हवाएं तेजी से चलने के आसार दिख रहे हैं। बीते गुरूवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है। छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार के दिन प्रदेश में ठंड हवा का दबाव रहेगा। जिससे की तापनाम में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मौसम बदलने से रायपुर में बाकी दिनों की अपेक्षा आज ज्यादा ठंड महसूस होगा।

बदलते मौसम के साथ ही राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट देखने को मिला है। यह तापमान नॉर्मल तापमान से 5 डिग्री अधिक है। इसके साथ ही बिलासपुर, पेंड्रा रोड, बस्तर, सरगुजा और दुर्ग के इलाकों में तापमान में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। 
 


अन्य पोस्ट