रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की।
इस दौरान उन्हें बताया गया कि कुष्ठ सेवा के कर्मचारियों को त्रुटिपूर्ण भर्ती एवं पदोन्नति नियम में नियम के विपरीत पदोन्नति के पद को डाइंग केडर घोषित करने से 23 वर्ष से पदोन्नति से वंचित रहने की बात से अवगत कराया। और नियमों में एक बार छूट देकर पदोन्नति के पात्र कर्मचारियों को पदोन्नत करने का आग्रह किया। स्वाथ्य मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस मसले पर अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव,प्रदेश महामंत्री अश्वनी कुमार चेलक, संभागीय सचिव अशोक कुमार घोष, जिला रायपुर के अध्यक्ष ओ पी पाल तथा नागेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।