रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। दपूमरे बिलासपुर रायपुर मंडल के इंजन ड्राइवर लक्ष्य हमारा-संरक्षित रेल, सुरक्षित देश के नारे के साथ आज एक दिन का धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा,सचिव के. पी. हिरवानी ने बताया कि यह मंडल क्षेत्र के समस्त लाबियों के समक्ष रनिंग स्टाफ धरनारत है। इसके जरिए एआईएलआरएसए रेलवे में निजीकरण, निगमीकरण बंद करने एनपीएस रद्द कर ओपाएस लागू कर, स्पैड में न्यूनतम दंड बर्खास्तगी समाप्त करने की मुख्य मांग कर रहे हैं। इनके अलावा9 घण्टे ड्यूटी लागू कर 12 घण्टे से अधिक ड्यूटी को 1.05 घण्टे का ब्रेक कराके 2 भागों में दर्शाना बंद करें,मण्डल में लोको पायलट/ सहायक पायलट के 687 रिक्त पदों को शीघ्र भरने इनकी ग्रेडिंग बंद करने 46 घण्टे का साप्ताहिक विश्राम (क्कक्र) लागू करने ,लगातार 2 से अधिक रात्रि ड्यूटी कार्य कराना बन्द करो। संरक्षा नियमों के विरुद्ध असुरक्षित गाड़ी संचालन बंद करो।
ये मांगे भी शामिल
क्रू लॉबियों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय व सायकल स्टैंड की सुविधा प्रदान करो। सभी स्टेशनों एवं साइडिंग में सीएमएस लगाना बंद करो। औसत वास्तविक कार्यकारी घंटो अनुसार साइडिंग माइलेज सूची शीघ्र जारी करो। भाटापारा रनिंग रुम खुलने के बावजूद सभी साइडिंग रेस्ट रूम में रुकवाना जारी है, इसे बंद करो। सभी ट्रांसफर/पोस्टिंग पंजीयन / वरीयता पद्धति अनुसार ही की जाए। सभी प्रमोशनल ट्रेनिंग कोर्स पैनल वरीयता अनुसार ही कराये जाएं।