रायपुर

भक्त गुहा निषाद राज जयंती धूमधाम से मनी, कई आयोजन
18-Jan-2024 3:21 PM
भक्त गुहा निषाद राज जयंती धूमधाम से मनी, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी। प्रदेश समेत रायपुर में जगह-जगह मंगलवार को रामभक्त गुहा निषाद राज जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। साथ ही विविध आयोजन हुए।

रायपुरा महादेवघाट स्थित निषाद समाज के रामजानकी मंदिर में सर्वप्रथम भक्त गुहा निषाद की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण कर वापस परिसर में पहुंच कर समापन हुआ। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में भंडारा का भी आयोजन किया गया।

वहीं ग्राम फुंडहर के कार्यक्रम में बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव एवं विधायक मोती लाल साहू  अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाजजन को संबोधित करते हुए भक्त गुहा निषाद राज जयंती की बधाई दी।

इस अवसर पर निषाद समाज रायपुर महानगर की सदस्य मीना निषाद, जयंती निषाद, माया, शीला, प्रभा, लता निषाद समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट