रायपुर

सोए युवक पर राड, कुल्हाड़ी से हमला करने वाले गिरफ्तार
18-Jan-2024 2:50 PM
सोए युवक पर राड, कुल्हाड़ी से हमला करने वाले गिरफ्तार

एक पहले भी जेल जा चुका है, पुलिस ने मोहल्ले में निकाला जुलूस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी।  फोकटपारा में पुरानी रंजिश के लेकर जानलेवा हमला करने वाले 4  गुंडों को गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। यह हमला इतवार को किया था।

 सूरज दास मानिकपुरी ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 14 जनवरी  को वह, उसका छोटा भाई व अन्य लोग क्रिकेट मैच खेलने मोवा स्थित कंटीनर मैदान गये थे। एक टीम में सूरज तथा उसके साथी एवं दूसरी टीम  में एजाज खान ऊर्फ इज्जु, एफाज खान, संदीप उर्फ ओव, राजा भास्कर एवं अन्य मैच खेल रहे थे। मैच के दौरान दोनो पक्षों में विवाद झगड़ा हुआ था। मंगलवार को सूरज, उसका छोटा भाई, बड़ा भाई दीपक दास एवं दोस्त अमन साहू घर में  सोये थे ।

इसी दौरान लगभग रात्रि 10.30 बजे एजाज खान ऊर्फ इज्जु, एफाज खान, संदीप उर्फ ओव, राजा भास्कर एवं अन्य लोग के घर अंदर घुसकर लोहे का रॉड, डंडा, कुल्हाड़ी एवं नुकीली वस्तु से लैस होकर उनकी हत्या करने की नियत से उन पर लोहे के रॉड, डण्डा एवं नुकीली वस्तु से उन पर वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। इस पर धारा 307, 452, 294, 506, 323, 34 भादवि. एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज  किया।

पुलिस ने आरोपियो के छिपने के हर संभावित ठिकानों में पतासाजी कर  एजाज खान ऊर्फ इज्जु, संदीप उर्फ ओव, राजा भास्कर एवं धु्रव कृष्णादास को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर हमला स्वीकार किया।

 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त चाकू, रॉड एवं कुल्हाडी जप्त  किया।  एजाज खान उर्फ इज्जू पूर्व भी हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।


अन्य पोस्ट