रायपुर

भक्त गुहा निषाद राज जयंती पर निकाली शोभायात्रा
17-Jan-2024 6:50 PM
भक्त गुहा निषाद राज जयंती पर निकाली शोभायात्रा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 17 जनवरी। प्रदेश समेत रायपुर में कई जगह मंगलवार को रामभक्त गुहा निषाद राज जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। साथ ही विविध आयोजन हुए। 

रायपुरा महादेवघाट स्थित निषाद समाज के रामजानकी मंदिर में सर्वप्रथम भक्त गुहा निषाद की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण कर वापस परिसर में पहुंच कर समापन हुआ। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

निषाद समाज रायपुर जिलाध्यक्ष बालाराम निषाद के मुख्य आतिथ्य में फुंडहर, तर्रा, नगपुरा, परसदा, राटाकाट में भक्त गुहा निषाद जयंती मनाई गई। राटाकाट में उन्होंने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ने नई नियमावली में 16 जनवरी से 16 फरवरी तक  भक्त गुहा निषाद जयंती मनाने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने समाज की एकता पर बल दिया। 
भिलाई के समाज के केंद्रीय भवन में सत्यनारायण की कथा आयोजित की गई।

इस अवसर पर निषाद समाज रायपुर जिला सचिव राम प्यारे निषाद,भैयाराम निषाद, कार्यकारिणी सदस्य मनीराम निषाद, रामेश्वर निषाद, रायपुर महानगर की सदस्य मीना निषाद, जयंती निषाद, माया, शीला, प्रभा, लता निषाद समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट