रायपुर

प्राण-प्रतिष्ठा, मंदिरों में दीपोत्सव की तैयारी में जुटे भक्त
17-Jan-2024 6:46 PM
प्राण-प्रतिष्ठा, मंदिरों में दीपोत्सव की तैयारी में जुटे भक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 17 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में हर्षोल्लास का माहौल है। हर गली मौहल्ले में श्री राम नाम की गूंज है। इस अवसर पर अभनपुर में गायत्री परिवार द्वारा उत्साह से प्रात: काल रैली निकाली गई ।

 श्री राम लाल के प्रभात रैली मे अभनपुर नगर में गायत्री परिवार द्वारा सुबह से भ्रमण कर रही है, श्री राम लाल की रैली अभनपुर नगर के गांव गांव में भ्रमण कर रही है। मंदिरों को सजाया जा रहा है, साफ सफाई कर मंदिरों में 22 जनवरी को दीपोत्सव की तरह त्यौहार मनाने की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट