रायपुर

प्रबोधन 20-21 को,पहले दिन बिड़ला-धनखड़ और समापन शाह करेंगे
17-Jan-2024 2:35 PM
प्रबोधन 20-21 को,पहले  दिन बिड़ला-धनखड़  और समापन शाह करेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी।
विधान सभा स्थित  प्रेक्षागृह में  20 व 21 जनवरी को नव निर्वाचित विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित  है। कार्यक्रम के पहले दिन  अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला शुभारंभ कर  मार्गदर्शन देंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन को  तृतीय सत्र में उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा ‘ विधानसभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश  सतीश महाना, और केंद्रीय मंत्री  मनसुख मंडाविया  का भी संबोधन होगा । ‘‘प्रबोधन’’ दूसरे दिन 21 जनवरी को गृहमंत्री, अमित शाह, पूर्व मंत्री एवं विधायक  अजय चंद्राकर, पूर्व  विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक व पूर्व  अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक भी सदस्यों को संबोधित करेंगे। 

अलग अलग सत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल,  मंत्री एवं विधायक तथा विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट