रायपुर
मकान से 25 हजार का एसी केबल चोरी
17-Jan-2024 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी। निर्माणाधीन मकान से कॅापर पाईप और एसी केबल चोरी के मामले में यश गुप्ता ने निहाल देवदास और उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। आनंद नगर तेलीबांधा निवासी यश गुप्ता अम्लीडीह न्यू राजेंद्र नगर में मकान बनवा रहा है। जहां बिजली वायरिंग का काम चल रहा था। इसके लिए यश ने इलेक्ट्रानिक का सामान केबल वायर मंगवाया था। दूसरे दिन काम पर आए मजदूरों ने सामान कम होने की जानकारी दी। जिसपर यश ने पूछताछ की तो पता चला कि वहीं काम करने वाले निहाल देवदास और उसके साथी ने भवन में रखे एसी वॅायर, और कॉपर पाईप कुल 25 हजार की चोरी की है। यश ने इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई। पुलिस 457, 380 का अपराध दर्ज कर पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे