रायपुर

30 टन चावल बेचने का सौदा कर सप्लाई नहीं किया, रकम भी डकारा
17-Jan-2024 2:32 PM
30 टन चावल बेचने का सौदा कर सप्लाई नहीं किया, रकम भी डकारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी।
डेढ़ वर्ष पहले 30 टन चावल बेचने का सौदा कर सप्लाई न करने वाले  तीन आढ़तियों पर 420 का मामला दर्ज किया गया है ।

जयशंकर फुड प्रालि छाटा रोड गोबरा नवापारा के संचालक राहुल सुंदरानी ने कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। गोबरा पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई 23
की शाम तीन आढ़तियों अनिल मिश्रा,शशिकांत पांडे और आनंद शेखर ने राहुल के साथ 30 टन चावल (540 बैग) सप्लाई का सौदा किया । इसके एवज में तीनों ने राहुल से 7.50 लाख रूपए लिए। लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी  तीनों ने न चावल भेजा न रकम वापस कर रहे। इस पर राहुल ने कल रात थाने में उनके खिलाफ धारा 420,34 का मामला दर्ज कराया।
 


अन्य पोस्ट