रायपुर

बैडमिंटन खेल रहे बच्चे भिड़े, पुरानी रंजिश पर राड-कुल्हाड़ी से हमला
17-Jan-2024 2:32 PM
बैडमिंटन खेल रहे बच्चे भिड़े, पुरानी रंजिश पर राड-कुल्हाड़ी से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी।
नल से पानी भरने, बैडमिंटन खेलने के विवाद और पुरानी रंजिश पर मारपीट और राड, कुल्हाड़ी चीज से हमले की घटनाएं दर्ज की गई। 
 गंज पुलिस के मुताबिक इलाके के पारस नगर गली नंबर तीन निवासी सूरज मानिकपुरी (22) के घर मंगलवार सुबह मारपीट हुई। एजाज खान, संदीप, राजा भास्कर और अन्य  सुबह 10 बजे सूरज के घर घुसे। उनकी  सूरज के भाई दीपक से पुरानी रंजिश चल रही थी। सभी मे दीपक से गाली गलौज कर हत्या के इरादे से राड, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया । इसी दौरान विकास मानिकपुरी से भी मारपीट कर भाग गए। सूरज ने कल शाम गंज थाने में उनके खिलाफ धारा 452,307,294,323,34 का मामला दर्ज कराया।

उधर सुंदरनगर में मंगलवार दोपहर पार्षद के घर के सामने कुछ बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। इनमें अर्पित ,आयुष और अजय के साथ एक और बच्चा (15) बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर तीनों ने  बच्चे के साथ गाली गलौज,हाथ मु्क्के से  मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे कोई  नुकीली चीज मार घायल कर दिया। घायल की रिपोर्ट पर डीडी नगर पुलिस ने तीनों बच्चों पर धारा 294,506,323,34 का अपराध दर्ज किया ।

बैरागी डेरा सड्डू निवासी राजेश बैरागी (21), कल्लू बैरागी और तीन अन्य  के साथ कल रात नल से पानी भरने को लेकर दीप बैरागी (19) और उसके तीन साथियों में मारपीट हुई  नुकीली चीज से हमला किया । देर रात राजेश,दीप  की काउंटर  रिपोर्ट पर विधानसभा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

उधर मंदिर हसौद के रीको निवासी टाजऱ्न जांगड़े कल  रात 11.30 गांव के ही सोनेदीन बंजारे( 60)से बंद  दुकान खोलकर सामान देने कहा। उसके मना करने पर टाजऱ्न ने क्यों नहीं दोगे कहते हुए मारपीट, गाली गलौज कर नुकीली चीज से हमला कर फरार हो गया । सोनेदीन ने आधी रात मंदिर हसौद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी इलाके में कल ही रात  एसबीआई बैंक के पास स्थित एक दुकान के संचालक रिकेश सेन, विशाल सेंद्रे ने रविंद्र सोनकर से पैसे को लेकर विवाद पर हाथ मुक्के से मारपीट गाली गलौज कर ईंट पत्थर से हमला किया । रिकेश और विशाल, रविंद्र पर दुकान से पैसे निकालने का आरोप लगा रहे थे। इन मामलों को  मंदिर हसौद पुलिस ने धारा 294,506, बी 323,34 के तहत दर्ज कर लिया है।
 


अन्य पोस्ट