रायपुर

सडक़ निर्माण कार्य समय पर पूरे हो, ठेकेदारों को पेमेंट में देरी न हो-साव
16-Jan-2024 8:33 PM
 सडक़ निर्माण कार्य समय पर पूरे हो, ठेकेदारों को पेमेंट में देरी न हो-साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जनवरी। उप मुख्यमंत्री एवं अरुण साव ने लोनिवि मंत्री की समीक्षा बैठक में निर्देशदिए।।प्रदेश में निर्माणाधीन रोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओवर के काम में तेजी लाते हुए इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करें। क्योंकि काम धीमा होने से लोगों को परेशानी होती है। व्यवस्था सुधारते हुए तेजी से काम करवाएं। लेट-लतीफी की शिकायत नहीं आना चाहिए।कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें।

साव ने कहा कि सडक़ पर ट्रैफिक और उपयोगिता को ध्यान में रखकर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम करें। साव ने  कहा -कार्यपूर्णता के लिए अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। बहुत ठोस कारण होने पर ही यह स्वीकार्य होगा। काम में देरी होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी।बड़ी परियोजनाओं में काम का हर चरण समय पर पूर्ण कराएं। ठेकेदारों से एग्रीमेंट के अनुसार सभी काम समय-सीमा में पूर्ण हों।काम पूरा होते ही ठेकेदारों को त्वरित भुगतान करें। इसमें अनावश्यक देरी नहीं होना चाहिए। नियमित भुगतान से काम में गति बनी रहती है।


अन्य पोस्ट