रायपुर

अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड में रैन बसेरा 15 दिन में
16-Jan-2024 8:31 PM
अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड में रैन बसेरा 15 दिन में

राजधानी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने जुटे आयुक्त और मातहत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जनवरी। निगम  आयुक्त एवं आरएससीएल अबिनाश मिश्रा ने मातहत अधिकारियों के साथ अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव का निरीक्षण किया । आयुक्त ने जोन कमिश्नर को बस स्टैण्ड के द्वितीय तल पर आमजनों की सुविधा के लिए 15 दिनों के भीतर रैन बसेरा प्रारंभ करने के निर्देष दिये।

उन्होने यात्रियों के दैनिक उपयोग  बस स्टैण्ड परिसर के सभी शौचालयों एवं मूत्रालयों को सुविधाजनक स्वरूप देने के जनहित में निर्देष दिये ।  जोन 2 जोन कमिश्नर ने जोन के तहत मुर्रा भठ्ठी में सामुदायिक शौचालय, जोन 3 द्वारा मरीन ड्राइव चैपाटी में सफाई अभियान चलाकर कचरा उठवाया । जोन कमिश्नर ने पंडरी कपडा मार्केट की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया । स्वच्छ भारत मिषन के कार्यपालन अभियंता ने संतोषी नगर दुर्गा मंदिर चौक के सामुदायिक शौचालय के सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार के संबंध में आवष्यक निर्देष दिये । अपर आयुक्त ने वार्ड 30 श्रीजगन्नाथ मंदिर के समीप क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रत्यक्ष देखी एवं सुधार के संबंध में आवष्यक निर्देश दिये।

 इस कडी में आज रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री लोकेष कावडिय़ा  जोन 3 के तहत न्यू शांति नगर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर के समीप सफाई करवा कर जन - जन को स्वच्छ धर्मस्थल परिसर का सकारात्मक संदेष दिया । जोन 1 जोन अध्यक्ष  विनोद अग्रवाल ने जोन अधिकारियों के साथ सत्यगिरी कालोनी शिवानंद नगर स्थित श्रीराम मंदिर के समीप सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। जोन अध्यक्ष ने जोन अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में जनअपेक्षित सुधार लाने एवं सफाई के कार्य से आमजनों को जोडने का चर्चा के दौरान जनहित में सुझाव दिया। अपर आयुक्त ने जोन 3 के वार्ड 30 की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।  वार्ड 50 के श्री शिव मंदिर के समीप, आमानाका रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर के समीप सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधारने आवश्यक निर्देश जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को दिये ।


अन्य पोस्ट