रायपुर

सरकार के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर्मचारियों ने
16-Jan-2024 8:31 PM
सरकार के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर्मचारियों ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जनवरी। आज तृतीय वर्ग संघ के आव्हान पर भोजन अवकाश पर संघ के पदाधिकारी का प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधीश गौरव कुमार सिग को मुख्य मंत्री के नाम लंबित मांगों का ज्ञापन सौपा।

 उक्त कार्यक्रम प्रमुख रूप से उमेश मुदलियार, नरेश वाढेर, अजय तिवारी, सी. एल. दुबे, राम चंद्र टांडी, विश्नाथ ध्रुव, विमल चंद्र कुंडू, अलोक जाधव, विनोद सिन्हा, होरी लाल, बी. आर. वर्मा, अनुरिधि सिंग परिहार, रश्मि वैरागड़े, सुनील जारोलिया, सुमित अग्रवाल, रुपेश गुप्ता, चन्दन लहरी, साहिल मुदलियार, शुभम भट्ट, राजकुमार शर्मा, नारायण बाग,मनोज सोना, रोहित साहू, त्रिभुवन संगेवार, महेंद्र बघेल आदि नेताओ ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। दूसरी ओर, फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने सीएम विष्णु साय को पत्र भेजकर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।


अन्य पोस्ट