रायपुर

नया बजट विकसित छत्तीसगढ़ का रोड मैप होगा-ओपी चौधरी
16-Jan-2024 8:30 PM
नया बजट विकसित छत्तीसगढ़ का रोड मैप होगा-ओपी चौधरी

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जनवरी। चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के लिए आरबीआई से दो हजार करोड़ के कर्ज की डिमांड कर चुकी भाजपा सरकार अपने पहले बजट की तैयारी कर रही है।

 वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज तीन मंत्रियों के साथ नए प्रस्ताव को अंतिम रूप देंगे। इनमें खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन-जलसंसाधन मंत्री केदार कश्यप और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन शामिल हैं। इनसे पहले चौधरी ने स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा, खेल -युवा कल्याण और  महिला बाल विकास के मंत्रियों के साथ पिछले सप्ताह चर्चा कर चुके हैं ।

आज की बैठकें शुरू करने से पहले चौधरी ने मीडिया से चर्चा मेंं कहा कि नए बजट में  छत्तीसगढ के भविष्य का रोड मैप होगा। हम विकसित छत्तीसगढ़ की तैयारी करेंगे।  यह बजट देश की इकोनामी में छत्तीसगढ़ का योगदान तय करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिवालिएपन की कगार पर पहुंचा दिया है। पिछली सरकार ने खजाने को खोखला किया।


अन्य पोस्ट