रायपुर

सूने मकान से 1 लाख के जेवर पार
16-Jan-2024 8:29 PM
सूने मकान से 1 लाख के जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जनवरी। राजेंद्र नगर इलाके में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान से 50 हजार नगदी और 55 हजार के जेवर की चोरी कर ले गया।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण सिंह चंद्रवंशी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विद्यानगर अमलीडीह में रहता है। सोमवार को उसका परिवार किसी कार्यक्रम में घर से बाहर गया हुआ था। जो 15 जनवरी की शाम को वापस घर आए तो देखा कि मकान में लगा ताला टूटा हुआ था। और कमरे अंदर रखे आलमारी भी खुली हुई थी। उसमें रखा नगदी 50 हजार और सोने ,चांदी का जेवर नहीं था। सूना मकान देख कोई चोर उसे चुर ले गया। लक्ष्मण ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से घटना की पूछताछ कर जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट