रायपुर
कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में हुआ इलाज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी। कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर के संचालक व अंचल के प्रसिध्द कॉस्मेटिक व रिकन्स्ट्रटीव सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा ने बताया कि 18 अटूबर को 38 वर्षीय शैलजा (शहडोल निवासी) के कपड़ों में घरेलू कार्य करते हुए आग लग गई। बिलासपुर में प्राथमिक ईलाज किया गया। मगर मरीज में कोई सुधार नही दिखा। शैलजा की तबीयत खराब होता देख परिजनों ने उसे कालड़ा बर्न सेंटर, रायपुर लाया। शैलजा का करीब 2-3 माह तक ईलाज चला उसके बाद स्वस्थ होकर सकुशल आज घर लौटी।शैलजा लगभग 55 से 60 प्रतिशत तक जल गई थी। उसे सुपर बर्न आईसीयू में रखकर रोज ड्रेसिंग की गई, उनका लड व प्लेटलेट नही बन रही थी, लगभग 30-40 बॉटल ब्लड/प्लेटलेट लगी। 2 बार स्कीन बैंक से स्कीन लगाई गई। शैलजा का ईलाज डॉ. सुनील कालड़ा, डॉ. सुंदरानी, डॉ. दास, डॉ. गोयल, डॉ. कुलकर्णी, गुलाब, बलराम एवं समस्त नर्सिंग स्टॉफ की देखरेख में हुआ।उन्होंने बताया कि वे विगत 33 वर्षों से कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में जले हुए मरीजों का ईलाज हो रहा है। जहां स्किन बैंक भी है जिसकी स्किन इस मरीज को लगाई गई है जोकि संपूर्ण भारत में बहुत ही कम जगहों पर उपलध है। स्कीन बैंक में मृत्यु उपरांत मरीजों की स्कीन को 6 घंटे के भीतर सुरक्षित निकाला जाता है और उसे 5 साल तक कर सुरक्षित स्कीन बैंक में रखा जाता है। बर्न सेंटर में 10 इंटेंसिव आइसोलेशन केयर ग्लास केबिन, हेपा फिल्टर/लेमिनर फ्लो 100 प्रतिशत जीवाणु रहित ग्लास केबिन, मल्टीपैरा मॉनीटर्स, वेंटिलेटर, सेंट्रल ऑसीजन सप्लाई, सेंट्रल सशन, जले हुए मरीजों हेतु विशेष बिस्तर, प्रति बिस्तर के लिए समर्पित स्टॉफ शॉवर ट्राली।