रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी। राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन च्च्साहसिक गतिविधिज्ज् शिविर दार्जिलिंग में छत्तीसगढ़ के स्काउट गाइड शामिल होंगे।इनमें वीर शिवाजी न.पा.नि.शास. उ.मा.वि. खमतराई से पंकज सिन्हा, डॉ. खूबचंद बघेल श.उ.मा.वि. सिलयारी से लिलेश कुमार साहू, शा.उ.मा.वि. कनकी तिल्दा से चन्द्रहास वर्मा, शा.उ. मा.वि. कोसरंगी आरंग विकासखण्डज्ज् से कुमारी चंचल सेन, तथा शा. हाईस्कूल गोडपारा अभनपुर से कुमारी गरिमा ध्रुव शामिल हैं। 3 स्काउट 2 गाइड, डॉ. खूबचंद बघेल शा.उ.मा.वि. सिलयारी के शिक्षक व विकासखण्ड सचिव मुकेश बोरकर के प्रभार में शामिल होंगे । जिला कमिश्नर स्काउट हिमांशु भारतीय , जिला संघ अध्यक्ष जी. स्वामी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमति गायत्री सिंह, जिला मुख्य आयुक्त डॉ. सुरेश शुक्ला, जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त स्काउट-बालक दास राउत ,जिला संगठन आयुक्त गाइड- श्रीमती लक्ष्मी नायक, डॉ. भारती अग्रवाल, गाइडर सुश्री कुमुद देवांगन, श्रीमति सुषमा राठौर, नमन साहू ने सभी स्काउट-गाइड को च्च्किटज्ज् प्रदान किया।
एएलटी-स्काउट हेमधर साहू ने बताया कि 5 दिनों के इस शिविर में स्काउट-गाइड प्रकृति का अध्ययन करते हुए अपने व्यक्तित्व के विकास के गुर सीखेंगे।