रायपुर

चार दिन में नशीले टेबलेट-सिरप के साथ 63 गिरफ्तार, जेल भी
16-Jan-2024 2:41 PM
चार दिन में नशीले टेबलेट-सिरप  के साथ 63 गिरफ्तार, जेल भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी। 
बीते चार दिनों में राजधानी पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के 20 से अधिक प्रकरणों एवं 34(2) आबकारी एक्ट के 63 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेजा है। 

सोमवार को भी नागपुर से लाकर रायपुर में  नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा गया। वहीं  पंडरी बस स्टैण्ड पास प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ आरोपी मोहम्मद अहमद एवं डोमार उर्फ पिंटू को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।

थाना गंज के रेलवे स्टेशन पास, प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 4 आरोपियों को पकड़ा गया था। इन सभी से सप्लाई चेन के संबंध में पूछताछ के आधार पर नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी कमलेष उपाध्याय को  गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया है । 

अवैध नशीली दवाईयों के बिक्री के संबंध में पूर्व में भी नागपुर ड्रग्स विभाग ने उसके लायसेंस निरस्त किया था। उपाध्याय के कब्जे से 23 पेटी कुल 2760 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन जब्त किया गया है।इसकी कुल कीमत है लगभग 5.50लाख रूपए है।


अन्य पोस्ट